फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tricolor will fly today

रोशनी से जगमगाई इमारतें, आज लहराएगा तिरंगा

Sun, 26 Jan 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will fly today
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सजाया गया कलेक्ट्रेट भवन। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर शनिवार देर शाम सरकारी इमारतें जगमगा उठीं। आज सुबह साढ़े आठ बजे से कलक्ट्रेट पर ध्वजारोहण के साथ अन्य सरकारी इमारतों के साथ ही विद्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही अस्पतालों में फल वितरण के साथ ही स्टेडियम में साइकिल रेस का आयोजन किया जाएगा। कमिश्नर कनक त्रिपाठी साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करेंगी।
विज्ञापन

रविवार प्रात: 8.30 बजे समस्त सरकारी भवनों पर झंडारोहण होगा। संविधान में उल्लिखित संकल्प के स्मरण के साथ ही राष्ट्रगान होगा। स्कूली बच्चों की ओर से सुबह सात बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसका संयोजन बीएसए करेंगे। सुबह नौ बजे क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी की ओर से साइकिल रेस का अयोजन स्टेडियम में किया जाएगा। यह रेस पुरुष एवं महिला वर्ग में होगी। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार वितरित किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे पुलिस लाइन में कमिश्नर ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे के साथ परेड की सलामी लेंगी। पुलिस के साथ ही एनसीसी कैडेट और होमगार्ड की टुकड़ियां भी परेड में शामिल होंगी। स्वतन्त्रा संग्राम सेनानियों एवं सैनिकों की विधवाओं को सम्मानित किया जाएगा। सुबह 10 बजे विद्यालयों में राष्ट्रधवज फहराया जाएगा। दोपहर 12 बजे कुष्ठ अधिकारी और सीएमओं की ओर से फल एवं दवा का वितरण कराया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन मण्डलीय चिकित्सालय में किया जाएगा। विभिन्न विभागों की ओर से झाकियां भी निकाली जाएंगी। स्कूलों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत झांकियां तैयार की जाएंगी। प्रथम स्थान पर 25000, द्वितीय स्थान पर 15000 और तृतीय स्थान को 10 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed