सगड़ी। जीयनपुर स्थित आवास पर रविवार को पूर्व विधायक स्व. सर्वेश सिंह सीपू को सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। लाकडाउन के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सादगी के साथ पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई।
19 जुलाई 2013 को बदमाशों ने स्व. सीपू सिंह की हत्या उनके आवास के सामने गोली मारकर कर दी थी। उनके साथ भरत राय, संजय विश्वकर्मा, जितेंद्र गुप्ता, चंद्रभान चौबे की भी मौत हो गई थी। इन लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई। बसपा विधायक वंदना सिंह ने कहा कि आज का दिन कभी नहीं भूल सकती, पति के हत्यारों के विरुद्ध कानूनी लड़ाई जारी रहेगी, जब तक कि उन्हें सजा न मिल जाए। संतोष सिंह टीपू ने कहा कि सर्वेश क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। हमारा प्रयास रहेगा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूं। इस मौके पर सिद्धार्थ सिंह राठौर, अरुण सिंह, धैर्य सिंह, कृतिका सिंह, सुमन सिंह, नीतू सिंह, रेखा सिंह, नागेंद्र यादव, पिंटू आदि थे।