फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tribute paid to children killed in Peshawar

पाक के पेशावर में मारे गए बच्चों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 19 Dec 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 19 Dec 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to children killed in Peshawar
पाकिस्तान के पेशावर में आतंकी हमले में मारे गए बच्चों की आत्मा
विज्ञापन
की शांति के लिए गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह शोक सभाएं हुई।

मेजवां : फूलपुर तहसील क्षेत्र के खुरासो स्थित रामबचन महाविद्यालय में लंबरदार यादव की अध्यक्षता में शोकसभा हुई, जिसमें पाकिस्तान में सैनिक स्कूल पर हुए हमले की निंदा की गई।

 घटना में मारे गए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके डा. अवधेश मौर्य, डा. कनीज फातेमा, सतीश कुमार गिरि, योगेश उपाध्याय, अमर बहादुर, दिलीप, प्रहलाद यादव, डा. शरद कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।

इसी क्रम में फूलपुर स्थित हिन्दुस्तान कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक मु. उमर की अध्यक्षता में शोक सभा कर घटना की निंदा की गई।

अंबारी: अंबारी स्थित आरोग्य निकेतन पर शोकसभा कर आतंकी हमले में मारे गए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। दैवज्ञ दुर्वासा मंडल मुन्ना बाबा ने आतंकी हमले की निंदा की।

अध्यक्षता डा. नंदकिशोर यादव एवं संचालन त्रिलोकीनाथ पांडेय ने किया। इस मौके पर मोहम्मद इस्माइल शाह, चंद्रशेखर, डा. सुभाष यादव आदि उपस्थित रहे।

मालटारी : गांधी शिशु निकेतन मालटारी के बच्चों ने पाकिस्तान के पेशावर में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष छात्रों की निर्मम हत्या के विरोध में मुंह पर काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला।

इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक मुकेश राय, प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय, शिवनाथ राम, हरिलाल राम, विश्वनाथ प्रजापति, रविंद्र कुमार, प्रज्ञा उपाध्याय, अंजली उपाध्याय, सुनंदा मिश्रा आदि उपस्थित थीं।

 उधर, खनियरा स्थित ब्रायो वर्ल्ड एकेडमी में छात्रों ने पेशावर में हुए आतंकी हमले में मारे गए छात्रों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रधानाचार्या डा. मधुमिता, संरक्षक पंचदेव सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed