फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Trial will be five Nov, sugar mill will start from 15

पांच होगा ट्रायल, 15 से चलने लगेगी चीनी मिल

Fri, 25 Oct 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Trial will be five Nov, sugar mill will start from 15
सठियांव। दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में पेराई सत्र की शुरूआत 15 नवंबर से होगी। इसके पूर्व पांच नवंबर को ट्रायल में चीनी मिल को चलाया जायेगा। नये सत्र के पेराई की शुरूआत को लेकर मिल प्रशासन सारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन

चीनी मिल की तैयारियों का जायजा शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने लिया। इस दौरान चीनी मिल यार्ड में उन्होंने राख का ढेर पड़ा देखा, जिसे तत्काल हटवाने का उन्होंने निर्देश दिया। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि ज्यादातर काम पूरे हो चुके हैं। जो थोड़े बहुत काम बाकी है उसे भी जल्द पूरा कर लिया जायेगा। ब्वायलर की विधि विधान से पूजा करने के बाद मिल का पांच नवंबर को ट्रायल होगा। मिल चालू होने के एक सप्ताह पूर्व ही किसानों को पर्ची भी उपलब्ध करा दी जायेगी। जो किसान अपना घोषणा पत्र नहीं जमा किये है, उनका सट्टा बंद कर दिया गया है। ऐसे किसानों की संख्या लगभग तीन हजार बतायी जा रही है। इस दौरान जीएम बीके अबरोल, मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम पासवान, जेष्ठय गन्ना निरीक्षक अशोक वर्मा, माया राम, पीके सिंह, वीके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed