फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Trees are being cut off for develop

सूरत बदलने के लिए कटेंगे पेड़

Sat, 14 Mar 2015 11:54 PM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Trees are being cut off for develop
नगर के प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य का शुक्रवार की रात जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे पेड़ों और पोल को दो दिन में हटाने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने पहलवान तिराहा, विश्वकर्मा तिराहा, सर्फुद्दीनपुर तिराहा, रेलवे तिराहा, मंडी चौराहा बेलइसा, सिधारी चौराहा, नया पुल, सिधारी तिराहा, शारदा तिराहा, बागेश्वर चौराहा, करतालपुर तिराहा, भंवरनाथ चौराहा, जुनेरगंज चौराहा, हाफिज पुर चौराहे का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि  आजमगढ़ में जाम की समस्या हमेशा रहती है। इससे मुक्ति दिलाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य चौराहों पर मार्डन पुलिस बूथ बनाए जाएंगे। जिस पर हमेशा पुलिस की डयूटी रहेगी। चौराहों और तिराहों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण में बाधक बन रहे विद्युत पोल और पेड़ों को हटाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नाला और नाली बनाने में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने बवाली चौराहे के पश्चिम तरफ  जर्जर और संकरे पुल को नया बनाने और चौड़ा करने का निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर और सीओ सिटी को निर्देश दिया कि अभी भी कहीं-कहीं अतिक्रमण दिखायी दे रहा है, उसे भी हटवाएं। मौके पर एसपी आकाश कुलहरी, एएसपी विनोद कुमार, एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अभिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत ओपी राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed