{"_id":"6ac3f313632b492a860544a4","slug":"tree-falls-on-railway-track-25000-volt-wire-snaps-kaifiyat-express-halted-for-15-minutes-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-158398-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़, 25 हजार वोल्ट का तार टूटा, 15 मिनट खड़ी रही कैफियात एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़, 25 हजार वोल्ट का तार टूटा, 15 मिनट खड़ी रही कैफियात एक्सप्रेस
विज्ञापन
तेज आंधी और बारिश के दौरान सोमवार को दीदारगंज रेलवे स्टेशन के अंबारी रेलवे क्रॉसिंग 62सी के पास दो अर्जुन के पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गए। पेड़ों की चपेट में आने से डाउन लाइन का 25 हजार वोल्ट का विद्युत तार भी टूटकर ट्रैक पर गिर गया। इससे रेलवे परिचालन बाधित हो गया।
घटना के दौरान दिल्ली जा रही कैफियात एक्सप्रेस को करीब 15 मिनट तक रोकना पड़ा। सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेड़ों को काटकर ट्रैक से हटाया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने विद्युत लाइन और ट्रैक की जांच कर मार्ग सुरक्षित होने के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य भी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। तेज आंधी-बारिश के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ और उच्च वोल्टेज विद्युत तार गिरने से कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।