फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tree clashed car, student's death

पेड़ से भिड़ी कार,छात्र की मौत

Mon, 20 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 20 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tree clashed car, student's death
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। जिससे बीए के छात्र की मौत हो गई, साथ ही कार में सवार उसके तीन साथी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पीएचसी मुहम्मदपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ये सभी अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए उनके घर जा रहे थे।
विज्ञापन


मृत सरफराज (25) पुत्र सेराज अहमद रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा गांव का निवासी था। सोमवार की दोपहर वह अपने गांव के रहने वाले नदीम (20) पुत्र मुश्ताक, अहरौला थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव निवासी जीशान (22) पुत्र इमरान और देवगांव कोतवाली के लालगंज बाजार निवासी अशहद (25 पुत्र आजम के साथ कार में सवार होकर रानी की सराय से लालगंज बाजार जा रहा था।
विज्ञापन


कार जैसे ही गंभीरपुर थाने के रोहुआ मोड़ के समीप पहुंची कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। घटना के समय नदीम गाड़ी चला रहा था। जबकि सरफराज गाड़ी में आगे बैठा था। शेष लोग पीछे वाली सीट पर बैठे थे। कार पेड़ से सरफराज की तरफ से भिड़ी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चार भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का सरफराज शिब्ली महाविद्यालय से बीए भाग तीन की इस वर्ष परीक्षा देकर रिजल्ट आने का इंतजार कर रहा था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर वालों को सूचना भेजकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कागजी कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed