फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Travelers quench their thirst by buying bottled water

Azamgarh News: बोतलबंद पानी खरीद कर प्यास बुझाते हैं यात्री

Tue, 10 Sep 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Travelers quench their thirst by buying bottled water
आजमगढ़। परिवहन निगम की बदइंतजामी से इस गर्मी के मौसम के बीच रोडवेज यात्रियों की हलक पानी बिना सूखने लगी है। यात्री सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों के लिए पेयजल के समुचित इंतजाम नहीं हैं। जबकि प्रतिदिन 40 हजार यात्री इस बस अड्डे से होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का दावा खोखला साबित होता नजर आ रहा है। रोडवेज बस स्टेशन से सुविधाएं नदारद हैं। पेयजल के लिए टोटियां लगी हैं, जिनमें सिर्फ दो ही टोटी चालू हालत में मिली। यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए फ्रिजर लगा है, लेकिन वह कब चले और कब बंद हो जाए, कोई नहीं जानता। एक संस्था द्वारा लाखों रुपये खर्च कर आरओ प्लांट लगाया गया है लेकिन वह भी बंद रहता है। ऐसे में यात्रियों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। विवश होकर यात्री बोतलबंद पानी खरीद कर प्यास बुझाते हैं।
विज्ञापन

हमारे पास एक वाटर कूलर अतिरिक्त रखा गया है, क्योंकि दो वाटर कूलर चल रहे हैं। कूलर बंद हैं, इसकी जानकारी हमें किसी ने नहीं दी। उसे चालू कराया जाएगा। - मनोज कुमार बाजपेयी, आरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed