फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   transfarmer

15 दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Jul 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
transfarmer
लाटघाट। विद्युत सब स्टेशन रौनापार से संचालित 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिन से जला हुआ है। जिससे सोनौरा, जमुवारी, मुखलिस पट्टी, खरैलिया के 150 घरों की बिजली नहीं मिल रही है। इससे नाराज लोगों ने महुला गढ़वल बांध पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि 15 दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। जिसकी शिकायत बिजली विभाग के पोर्टल और सब स्टेशन रौनापार पर लिखित रूप से की जा चुकी है लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगा।ट्रांसफार्मर न लगने से नाराज ग्रामीणों ने महुला गढ़वल बांध पर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेेतावनी दी कि यदि ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो हम लोग महुला गढ़वल बांध पर धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम करेंगे। इस मौके पर मिठाई गोंड, विजयी, विनोद राय, महेंद्र, नबी अहमद, विरेंद्र राय, रमेश विश्वकर्मा, फरमानए, नगीना टेलर आदि उपस्थित रहे। अवर अभियंता आकाश गुप्ता ने कहा कि जिले में 400 ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। यह पहला ट्रांसफार्मर नहीं है। इसकी सूचना हमने जिले पर दे दिया है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर तहसील क्षेत्र के ऊदपुर गांव स्थित माहुल तिराहा का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जला पड़ा है। जिसे बदलने के लिए ग्रामीणों ने मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र जला हुआ ट्रांसफारमर को नहीं बदला गया तो माहुल मोड़ पर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर मोहम्मद शाहिद शादाब, अनिल नारायण, अतीक अहमद, राजेश कुमार, गौरव आदि उपस्थित थे। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर तहसील के डीहपुर राजभर बस्ती में बिना खंभा और तार के बिद्युत बिभाग द्वारा बिजली कनेक्शन कर दिया गया। बगैर कनेक्शन कराए ही पचासों हजार का बिजली बिल बकाया निकल दिया गया। बिजली विभाग द्वारा गलत तरीके से बिजली बिल निकले जाने को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम फूलपुर मेवालाल से गुहार लगायी। गांव के जोखन पुत्र तिजू, पियारी पत्नी सुमेर, कालीचरन पुत्र बल्लर, सुरेश पुत्र शिवचरन, अच्छेलाल आदि ने आरोप लगाया है कि एक हफ्ते पहले विभाग द्वारा तार और खंभा लगाया गया है। हम लोग बिजली का कनेक्शन कराने के बिद्युत उपकेंद्र गद्दौपुर पावर हाउस पर गए। वहां पता चला कि हम लोगों का कनेक्शन बहुत पहले हो चुका है। हम गरीबों पर लगभग 50-50 हजार का बकाया बिल है। ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed