फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tragic accident in azamgarh three youths dead one in critical condition two bikes collided head-on

UP Accident: दर्दनाक हादसा...तीन युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर; दो बाइकों की आमने-सामने हुई थी टक्कर

Wed, 17 Sep 2025 10:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 17 Sep 2025 10:19 AM IST
सार

UP Accident News: यूपी के आजमगढ़ में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की माैत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Tragic accident in azamgarh three youths dead one in critical condition two bikes collided head-on
दो वाहनों के नंबर प्लेट और एक युवक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Azamgarh: आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन मोड़ पर बीती रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जौनपुर ले जाया गया। इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक का इलाज जारी है। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। मृतकों की पहचान सैफ (16) और कसारु (18)  के रूप में हुई है, दोनों सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरा गहनी गांव के निवासी थे। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी बाइक पर सवार गगन (20) और अभिषेक (20) दोनों निवासी सहनू डीह, थाना बरदह, गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत देख उन्हें इलाज के लिए बरदह स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दीदारगंज पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर दो लोग सवार थे और एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। दो बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

Tragic accident in azamgarh three youths dead one in critical condition two bikes collided head-on
युवकी की माैत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

मार्टीनगंज चौकी इंचार्ज पंकज सिंह के नेतृत्व में दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजा गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर जौनपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई थी, रात में इलाज के दौरान अभिषेक की भी मौत हो गई। वहीं एक बाइक सवार राशिद छिटक कर दूर जा गिरा। उसे हल्की फुल्की चोटें आई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज राकेश कुमार सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed