फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Traders fury over bullion trader's killing.

सराफा कारोबारी की हत्या से उबले व्यापारी

Mon, 15 Dec 2014 01:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़,
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़, Updated Mon, 15 Dec 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
Traders fury over bullion trader's killing.
कटानी बाजार/गोरिया बाजार। महराजगंज बाजार में हुई सराफा काराबारी की हत्या से गुस्साए व्यापारी रविवार को अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और एसओ को हटाने की मांग करते हुए थाने पर पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें खदेड़ा तो लोगों ने बाजार के मुख्य चौक पर जाम लगा दिया।

इस दौरान रोडवेज की एक बस, सहित तीन कारों के शीशे आदि तोड़ डाले। जाम लगने से प्रमुख मार्गों पर यातायात ठप हो गया।

करीब साढ़े दस बजे बारिश होने पर लोग हट बढ़ गए और जाम खुल गया।
महराजगंज कस्बा निवासी सराफा कारोबारी राजेश जायसवाल की शनिवार की देर शाम गोली मार कर हत्या कर दी गई। बदमाश राजेश के हाथ में मौजूद एक झोला छीन ले गए। जबकि एक बच गया।
विज्ञापन


जिसमें कुछ रुपये और अन्य सामग्री थी। बदमाशों के हाथ लगे झोले में क्या था। इसकी जानकारी दूसरे दिन भी नहीं हो सकी थी। राजेश की हत्या से गुस्साए बाजार के लोग दूसरे दिन सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुली दुकानों को बंद करवा दिया और नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने उन्हें भीतर नहीं घुसने दिया तो लोग पथराव करने लगे इस पर लाठी भांजकर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया।

थाने से भगाए जाने के बाद लोगों ने सुबह साढ़े आठ बजे के करीब बिलरियागंज के सरदहां बाजार से दिल्ली जा रही अकबरपुर डिपो की बस पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

चालक, परिचालक और यात्रियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। लोगों का गुस्सा अंबेडकर नगर की तरफ से आने वाली पुलिस की एक टाटा सूमोऔर दो अन्य कारों पर भी उतरा।


 करीब नौ बजे महराजगंज मुख्य चौक पर जाम लगा दिया गया। इससे अंबेडकर नगर, गोरखपुर, कप्तानगंज, बिलरियागंज, आजमगढ़ आदि मार्गों पर यातायात ठप हो गया।

जाम की सूचना पर एएसपी ग्रामीण सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसडीएम सदर अयोध्या प्रसाद, सीओ सगड़ी, सीओ बूढ़नपुर, महराजगंज, कप्तानगंज, रौनापार और बिलरियागंज थाने की फोर्स और पीएसी के जवानों को लेकर पहुंचे।

अधिकारियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किए। लेकिन भीड़ के न मानने पर लोग वापस लौट गए। करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े दस बजे से बारिश होने लगी।

तो जाम करने वाले अपने आप हट बढ़ गए और यातायात चालू हो गया। दोपहर बाद बाजार भी खुल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed