{"_id":"c811b2fbd676335b8e75456b48dc2b46","slug":"took-stock-of-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद ने लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद ने लिया तैयारियों का जायजा
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद स्व. ईशदत्त यादव की पुण्यतिथि समारोह के तैयारी में जिले की समाजवादी पार्टी जुट गई है। पुण्यतिथि समारोह में मैनपुरी सांसद और सपा मुखिया के पौत्र तेज प्रताप यादव शामिल होंगे। इसे देखते हुए सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, राजेश गिरी ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
श्रद्धांजलि सभा में सपा मुखिया के परिवार के सदस्य के आगमन की खबर से सपा कार्यकर्ताओं की गहमागहमी बढ़ गई है। स्वर्गीय ईशदत्त यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक होने के साथ ही पूर्वांचल के समाजवादी आंदोलन के प्रमुख स्तंभ थे।
लोकदल, बीकेडी के बड़े-बड़े नेताओं में शुमार स्व. ईशदत्त जी देश के पूर्व प्रधानमंत्री, किसान नेता चौधरी चरण सिंह के सानिध्य में भी रहे और पूर्वांचल में किसानों, बुनकरों, पिछड़े वर्गों और दलितों के उत्थान के लिए लंबे समय तक कार्य किए। समाजवादी पार्टी के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्व. ईशदत्त यादव सपा मुखिया के अनन्य सहयोगी रहे।