फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Took information about availability of straw and fodder

Azamgarh News: भूसे और चारे की उपलब्धता की जानकारी ली

Fri, 05 Jul 2024 02:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Took information about availability of straw and fodder
आजमगढ़। साप्ताहिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत डीएम विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को जहानागंज विकास खंड के भोपतपुर गांव में बने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। ग्राम विकास अधिकारी से पशुओं के लिए भूसे एवं हरे चारे की उपलब्धता की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने गोवंश के लिए आने वाले खाद्यान्न रजिस्टर को चेक किया। आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश को गर्मी से बचाव के लिए खिलाए जाने वाले गुड़ का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिया कि इसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। पशु चिकित्सकों को रोस्टर के अनुसार दवाएं एवं टीकाकरण कराने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम ने पशु चिकित्सक को नियमित भ्रमण करते रहने का निर्देश दिया। स्टॉक रजिस्टर के रिकार्ड को चेक किया तथा उपलब्ध फंड के आधार पर सारी व्यवस्थाएं करने और रिकॉर्ड मेंटेन करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों के निरीक्षण में निर्धारित समय में कार्य न पूरा करने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को समय से कार्य पूर्ण कर जनता को सही तरीके से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। मनरेगा द्वारा कराए जा रहे नहर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। कार्य कर रहे मनरेगा मजदूरों की संख्या एवं भुगतान के संबंध में जानकारी ली। डीसी मनरेगा ने बताया कि 94 मजदूर कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी में नहर की पटरी पर कराए जा रहे कार्यों का विवरण बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जहानागंज का भी निरीक्षण किया। यहां बच्चों से पठन सामग्री एवं खाने की गुणवत्ता की जानकारी ली। इस मौके पर डीसी मनरेगा आरयू यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक, खंड विकास अधिकारी जहानागंज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed