फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   To overcome the shortcomings of the directive

कमियों को दूर करने का निर्देश

Mon, 12 Oct 2015 12:16 AM IST
आजमगढ़
आजमगढ़ Updated Mon, 12 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
To overcome the shortcomings of the directive
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 के दूसरे चरण में होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने को लेकर शनिवार की रात 11 बजे अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) सुहास एलवाई ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान में कुछ कमियां थी, उसे दूर करते हुए करते हुए दूसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराएं। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से लेखपाल/कानूनगों को निर्देशित करें कि अपने क्षेत्र से संबंधित बूथों के मतदान केंद्रों पर पानी, प्रकाश, कुर्सी एवं मेज की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन


 उन्होंने उपस्थिति दर्ज करने के लिए आवश्यकतानुसार काउंटर खोलने और प्रत्येक काउंटर पर एक-एक होमगार्ड को तैनात का निर्देश दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को कहा कि प्रस्थान करने वाले वाहनों पर संख्या, पार्टी नंबर, बूथ का नाम लिखकर चस्पा कराएं। उन्होंनेे सभी एसडीएम और बीडीओ को दूसरे चरण में आने वाले बूथों एवं वोटर लिस्ट को स्वयं देखने, कमियां हों तो उनमें सुधार कराने को कहा। उन्होंने मतदाताओं तथा उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की। चेतावनी दी कि बूथों पर कब्जा करने की कोशिश करनेवाले के खिलाफ रासुका लगाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed