फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   To deceive the nation in the name of yoga center: Balaram

योग के नाम पर देश को भरमा रहा केंद्र: बलराम

Mon, 22 Jun 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
To deceive the nation in the name of yoga center: Balaram

विज्ञापन
अहरौला । कस्बे के राम जानकी मंदिर परिसर में व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कारागार मंत्री बलराम यादव ने कहा कि  आज योग के नाम पर देश की जनता को भरमाया जा रहा है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल है। प्रदेश और जिले के विकास में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर विकास तेज गति से हो रहा  है।

 उन्होंने कहा कि आज पहली बार क्षेत्र के व्यापारियों के बीच बैठने का मौका मिला, यहां के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ सपा के पक्ष में वोट देने का काम किया था। मैं अहरौला का हमेशा ऋणी रहूंगा। यहां के लोगों के कहे बिना तीन पानी की टंकी, बाईपास, सीसीरोड, नाला, सड़कों आदि का निर्माण कराया जा रहा है। आगे  भी क्षेत्र के विकास में जितने धन की जरूरत पड़ेगी उसे पूरा किया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों ने प्रधान राम अशीष के नेतृत्व में अहरौला को नगर पंचायत  बनाने और राम जानकी मदिर में धर्मशाला निर्माण, सोनकर बस्ती में बाई पास  निर्माण, बिजली व्यवस्था में सुधार और 15 दिन बाद बंद लोहिया बस को पुन:  चालू कराने की मांगों ज्ञापन सौंपा। जिस पर बलराम यादव ने लोगों की समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने धर्मशाला का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर ब्नाक प्रमुख शकील अहमद , राजाराम यादव , रामपलट गुप्ता , रामवृक्ष राजभर , हरिप्रसाद दूबे , ओम प्रकाश यादव , प्रभुदीन यादव , सुरेश बरनवाल , गुड्डू चौरसिया , शोहराब खां , रामाशंकर पांडेय, रणविजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed