फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   To check the pollution of vehicles will have to be more loose

गाड़ियों के प्रदूषण की जांच कराने को अधिक ढीली करनी पड़ेगी जेब

Sun, 29 Nov 2020 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
To check the pollution of vehicles will have to be more loose
आजमगढ़। पहली जनवरी से प्रदूषण जांच कराना महंगा हो जाएगा। वाहन स्वामियों को अब प्रदूषण जांच कराने पर प्रमाणपत्र लेने के लिए करीब-करीब दोगुना पैसा खर्च करना पड़ेगा। बढ़ाई गई धनराशि दो पहिया व चार पहिया समेत सभी तरह के वाहनों पर लागू होगी। शासन से आरटीओ आजमगढ़ को नई दरें जारी कर दी गई हैं। परिवहन विभाग ने पूरी प्रक्रिया को अब ऑनलाइन कर दिया है। वाहनों स्वामियों को अपनी गाड़ियों की जांच कराने पर अपनी जेब हल्की करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए प्रदेश भर में प्रदूषण जांच केंद्र की संख्या बढ़ाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग ने इच्छुक लोगों को प्रदूषण जांच केंद्र खोलने का ऑफर दिया। परिवहन विभाग ने जिले के हर थाना क्षेत्र में कम से कम एक प्रदूषण केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए 2021 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

प्रदूषण जांच की नई दरें
-दो पहिया में सभी प्रकार के वाहनों के लिए 50 रुपए, अभी 30 रुपये।
-तीन व चार पहिया पेट्रोल, सीएनजी व एलपीजी के लिए 70 रुपए, अभी 40 रुपये।
-चार पहिया सभी प्रकार के डीजल वाहनों के लिए 100 रुपये, अभी 50 रुपये।
जिले में वाहनों की संख्या-
दो पहिया वाहन - 547450
चार पहिया वाहन कार - 18707
चार पहिया वाहन जीप - 15366
आटो व ई-रिक्शा - 20000
करीब पांच साल से प्रदूषण जांच की दरों में इजाफा करने की मांग सेंटर चलाने वाले कर रहे थे। इसे देखते हुए सभी पहलुओं पर विचार के बाद पहली जनवरी से प्रदूषण जांच की दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन है। मैनुअल व्यवस्था पूरी तरह से खत्म कर दी गई है। उत्तर प्रदेश ऑनलाइन मोटरयान प्रदूषण जांच केंद्र योजना 2020 के अंतर्गत थानावार प्रदूषण केंद्र खोले जाएंगे, जिससे हर व्यक्ति आसानी से अपने क्षेत्र में ही अपने वाहन की जांच करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. आरएन चौधरी, आरटीओ प्रवर्तन, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed