फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tmuli early encouragement Nutrition Mission

तमौली से हौसला पोषण मिशन की शुरुआत

Thu, 11 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 11 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
 Tmuli early encouragement Nutrition Mission
encouragement Nutrition Mission
सदर सांसद और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के गोद लिए गांव तमौली से बुधवार को हौसला पोषण मिशन योजना का शुभारंभ वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने किया। इस दौरान 40 गर्भवती, 30 अतिकुपोषित बच्चों को पौष्टिक भोजन परोसा गया। इसमें गर्भवती महिलाओं को दही, खिचड़ी, हलुआ, केला, धी भोजन में दिया गया। साथ ही छह माह से तीन और तीन से छह वर्ष तक के अतिकुपोषित बच्चों को धी, बिस्किट, हुलआ, केला एवं आधा किलो धी का पैकेट दिया गया।
विज्ञापन


वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि हौसला पोषण योजना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका शुभारंभ आज प्रदेश के सभी जिलों में हो रहा है। कहा कि इस योजना में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। प्रदेश के बालविकास पुष्टाहार, बेेसिक शिक्षा तथा ऊर्जा राज्य मंत्री वसीम अहमद ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि योजना के संबंध में तथा साप्ताहिक मैन्यू की संबंधित सूची प्रधानों को दे दें। ताकि मैन्यू के हिसाब से ग्राम प्रधान सभी पात्रों को बुलाकर भोजन, फल, दही, घी, बिस्किट उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि जनपद में 50 हजार परिवार प्रभावित हो रहे हैं। इस योजना से पात्रों को लाभान्वित करने के लिए 13 हजार पांच सौ किलो देसी धी और इतनी ही मात्रा में दूध के पाउडर आया है। डीएम ने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की गडबड़ी होती है तो 9415905667, 9415834991 पर तत्काल अवगत कराएं। मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तखार अहमद आदि मौजूद रहे। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार, बीआरसी मार्टीनगंज के सभागार में सीडीपीओ सतीश चंद की देखरेख में हौसला पोषण योजना फीडिंग कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाटघाट संवाददाता के अनुसार, हरैया ब्लॉक के कन्या प्राथमिक स्कूल रौनापार में योजना के तहत 78 गर्भवती महिलाओं, कुपोषित तीन से सात वर्ष के 78 बच्चों को और 49 अतिकुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार दिया गया। लालगंज संवाददाता के अनुसार, कोटा बुजुर्ग में डिप्टी सीएमओ वाईके राय ने योजना की शुरुआत की। तहबरपुर संवाददाता के अनुसार, राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर हौसला पोषण फीडिंग कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय खरचलपुर में विधायक आलमबदी आजमी, सीडीपीओ मनोज कुमार सिंह, प्रधान पंकज कुमार राय आदि मौजूद रहे।


प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर अहियाई मे सेक्टर प्रभारी तहबरपुर खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह के देखरेख योजना का शुभांरभ हुआ। पवई संवाददाता के अनुसार, प्राथमिक  विद्यालय कछरा चकधुधुरी में प्रधान उमा राजभर ने योजना की शुरुआत की।

यह है मैन्यू 
गर्भवती महिलाओं के लिए
सोमवार - रोटी, सोयाबीनयुक्त सब्जी
मंगलवार - चावल, दाल, 
बुधवार - तहरी एवं दही, 
गुरुवार - रोटी, दाल एवं दही, 
शुक्रवार - तहरी एवं दही, 
शनिवार - चावल और सोयाबीन युक्त सब्जी 

अतिकुपोषित छह माह से तीन वर्ष के बच्चों के लिए 
सोमवार - मीठा दलिया, 
मंगलवार - खिचड़ी, 
बुधवार  - हलुआ, 
गुरुवार - तहरी, 
शुक्रवार - मीठा दलिया, 
शनिवार  - हलुआ
अतिकुपोषित तीन वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों को सोमवार से शनिवार तक प्रत्येक दिन मुरमुरा/ग्लूकोज बिस्किट आदि दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed