{"_id":"6530fac1df363accc40071d4","slug":"three-youths-died-and-one-injured-in-collision-between-two-bikes-in-azamgarh-2023-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: आजमगढ़ में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक घायल, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: आजमगढ़ में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक घायल, परिजनों में कोहराम
Thu, 19 Oct 2023 03:15 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 19 Oct 2023 03:15 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के जगदीशपुर गांव के पास दो बाइकों में बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
बाइक की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले में तेज रफ्तार के कहर ने तीन युवकों की जान ले ली। वहीं एक युवक अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहे हैं। हादसा गुरुवार अलसुबह फूलपुर कोतवाली के जगदीशपुर के पास हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नोनियाडीह गांव में डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता चल रही है। बुधवार को अहरौला थाना क्षेत्र के जागापुर गांव निवासी मो. उमर (18) और अयन (20) एक ही बाइक से कबड्डी प्रतियोगिता देखने गए थे। दोनों गुरुवार अलसुबह बाइक से घर लौट रहे थे। फूलपुर कोतवाली के जगदीशपुर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में मो. उमर, अयन के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार ताहा (19) निवासी रानीपुर थाना खेतासराय जिला जौनपुर व उमेर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को अस्पताल भिजवाया। जहां उमर, अयन व ताहा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं उमर को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मृतकों के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।