{"_id":"5a2c29a84f1c1b76678c06ba","slug":"three-youths-die-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार, रानी की सराय थाने के सइदवारा बाजार और गंभीरपुर थाने के बेलई कालोनी गांव के पास बीते चौबीस घंटे के भीतर हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
अनियंत्रित ट्रक और बोलेरो इनके लिए काल बन गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और तीनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
अहरौला संवाददाता के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बसेवा गांव निवासी आकाश (23) पुत्र त्रिभुवन दो भाईयों में बड़ा था। वह बीए का छात्र था। आकाश की शादी तय होने पर गोदभराई में उसके नात, रिश्तेदार आए हुए थे।
आकाश अपने चाचा के परिवार को छोड़ने के लिए दिल्ली गया हुआ था। वहां से घर आने के लिए शनिवार को वह जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर उतरा और वहां से आटोरिक्शा में बैठकर माहुल बाजार पहुंचा।
विज्ञापन
आकाश जैसे ही आटोरिक्शा से उतर रहा था। तभी अनियंत्रित ट्रक से वह कुचलकर उसकी मौत हो गई। इसीक्रम में रानी की सराय संवाददाता के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहकदमपुर गांव निवासी रामसुख राम (36) पुत्र रामकुमार अपने भतीजे बृजेश (30) पुत्र रामपलट को अपनी बाइक पर बैठाकर किसी काम से जिला मुख्यालय जा रहा था।
बाइक चलाते समय रामसुख हेलमेट नहीं पहना था। अनियंत्रित ट्रक से उसकी बाइक में टक्कर लग जाने से रामसुख की मौत हो गई। जबकि बृजेश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इसीक्रम में बलरामपुर संवाददाता के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के फरहामऊ गांव निवासी श्रवण (30) पुत्र रामअजोर चौहान शुक्रवार की रात किसी बारात में शामिल होने जा रहा था। बाइक में अनियंत्रित बोलेरो से टक्कर लग जाने से उसकी मौत हो गई। श्रवण बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था।