{"_id":"57fe81cb4f1c1b8e1528f241","slug":"three-young-men-including-five-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन युवक समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन युवक समेत पांच की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर पांच सड़क हादसों में दो महिलाओं और तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायल लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव निवासी उषा देवी (27) पत्नी ओमप्रकाश मंगलवार की शाम ऑटो रिक्शा में बैठकर मुबारकपुर से घर लौट रही थी। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। इसमें उषा देवी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया जाता कि उसकी मौत हो गई।
बरदह थाना क्षेत्र के बेलाखास गांव निवासी बबलू (27) पुत्र बहादुर मंगलवार की शाम पैदल कहीं जा रहा था। बरदह थाने के सरायमोहन गांव के पास अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता कि बबलू की मौत हो गई। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मुहल्ला निवासी पिंटू (24) पुत्र महेेंद्र, शहर कोतवाली क्षेत्र के बदरका मुहल्ला निवासी मोनू (25) पुत्र बाढ़ू मंगलवार की रात ऑटो रिक्शा में बैठकर कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मुहल्ले के पास अनियंत्रित बोलेरो से ऑटो में टक्कर लग जाने से पिंटू की मौके पर मौत हो गई। जबकि मोनू घायल हो गया। तहबरपुर थाना क्षेत्र के रघूनाथपुर गांव निवासी प्रवेश (25), सोनू (21), सुनीता देवी (45) पत्नी बुद्धू और अमन (6) पुत्र प्रताप बुधवार की दोपहर एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के पांडेय बाजार मुहल्ले में अनियंत्रित ऑटो से बाइक में टक्कर लग जाने से यह सभी घायल हो गए।
अंबेडकर नगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के मुजाहिरपुर गांव निवासी राजेश (30) और उमेश (25) मंगलवार की रात एक बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के बैठौली बाइपास पर अनियंत्रित बाइक पलट जाने से यह दोनों घायल हो गए। सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के मीरपुर प्रतापपुर गांव निवासी बदामी देवी (55) पत्नी रामप्रीत मंगलवार को अपने बेटे अवनीश (19) के साथ झाड़फूंक कराने के लिए दीदारगंज थाना क्षेत्र में आई हुई थी। लौटते समय करुई मोड़ के पास उसकी बाइक में अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दिया।
मां-बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में भर्ती कराया गया, जहां बदामी की मौत हो गई। उसके बेटे की हालत गंभीर है। जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुआई गांव निवासी राहुल (22) पुत्र दयाशंकर किसी काम से मंगलवार को मार्टीनगंज बाजार आया था। घर लौटते समय बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा गांव के पास बाइक लेकर पलट गया। उसे मार्टीनगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राहुल तीन भाइयों में बड़ा था। शादी नहीं हुई थी।