फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three thieves arrested with six stolen bikes

चोरी की छह बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार

Fri, 03 Jan 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three thieves arrested with six stolen bikes
पुलिस लाइन में पकड़े गए बाइक चोरी की मोटर साईकिलों के साथ आरोपी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली पुलिस गुरुवार की शाम को खाड़ गांव के पास से चोरी की छह बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चकमा देकर इस गिरोह का मुख्य सरगना फरार हो गया। बरामद की गई बाइक को चोर अलग-अलग ठिकानों पर छिपाकर रखे हुए थे। पुलिस गिरफ्तार चोरों का चालान कर फरार सरगना की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार किए गए चोरों में सागर पुत्र अशोक बरदह थाने के बलुआ गांव, अजय कुमार, राज पुत्रगण सुरेश हैं। यह दोनों जीयनपुर कोतवाली के गड़ेरी पट्टी गांव के निवासी हैं। जबकि फरार आरोपी अरुण कुमार गड़ेरी पट्टी का रहने वाला है। वह इस गिरोह का सरगना है। एसपी ने बताया कि कोतवाल जीयनपुर की टीम को बृहस्पतिवार की शाम मुखबिर के जरिये सूचना मिली तो वे लाटघाट चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रताप सिंह के साथ खांड़ गांव के पास सरजू नहर पुलिया के पास से घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चौथा फरार हो गया। गिरफ्तार तीनों बदमाश एक बाइक पर थे। वे सभी कागजात नहीं दिखा सके। पूछने पर बताया कि बाइक चोरी की है। पुलिस ने इन तीनों की निशानदेही पर चोरी की पांच और बाइक बरामद की जिसे अलग-अलग ठिकानों पर छिपाकर रखा गया था। एसपी ने बताया कि फरार सरगना की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed