फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three students caught cheating from Sure Series, rusticated

Azamgarh News: श्योर सीरीज से नकल करते पकड़ी गईं तीन छात्राएं, रस्टीकेट

Wed, 06 May 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three students caught cheating from Sure Series, rusticated
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय प्रशासन नकल पर सख्त है। कुलपति प्रो. संजीव कुमार के निर्देश पर उड़ाका दल की नोडल टीम ने केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक केंद्र पर तीन छात्राओं को नकल करते पकड़ा और उन्हें रस्टीकेट कर दिया। साथ ही कई केंद्रों पर सामूहिक नकल की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी गई है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि उड़ाका दल में शामिल डॉ. पंकज सिंह, डॉ. शफीउज्जमा एवं डॉ. सुरेंद्र पांडेय ने श्री रामदवर पांडेय महाविद्यालय लारादपुर, ओरिल में द्वितीय पाली की बीए चतुर्थ सेमेस्टर हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान एक ही कक्ष में तीन छात्राओं को श्योर सीरीज से नकल करते पकड़ लिया।
विज्ञापन

टीम ने कक्ष के बाहर से उसी विषय से संबंधित चार श्योर सीरीज भी बरामद की। इसके अलावा मां बबुना महाविद्यालय बरदह में निरीक्षण के दौरान सामूहिक नकल की पुष्टि हुई। मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति ने स्पष्ट कहा है कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed