फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three sacks of stolen garlic recovered, two accused arrested

Azamgarh News: चोरी की तीन बोरी लहसुन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Jun 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three sacks of stolen garlic recovered, two accused arrested
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने लहसुन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बूढ़नपुर सब्जी मंडी से तीन बोरी लहसुन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चोरी का सामान भी उनके कब्जे से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह छह बजे कोयलसा निवासी मु. मुमताज ने अतरौलिया थाने में तहरीर दी कि उसकी दुकान से तीन बोरी लहसुन चोरी हो गई है। तलाश करने पर जानकारी मिली कि दो व्यक्ति महराजगंज सब्जी मंडी में वही लहसुन बेचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पाकर पीड़ित ने अपने साथियों की मदद से अंबेडकरनगर जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र के बटेलीपुर रामनगर गांव निवासी ऋषभ गोस्वामी और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी अनुप को पकड़ लिया और थाने लाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शाम करीब 6.51 बजे गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अतरौलिया थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी ऋषभ गोस्वामी के खिलाफ पहले से ही दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, माल बरामदगी और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed