फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three pistols, one pistol, six arrested with a gun

तीन पिस्टल, एक तमंचा, एक बंदूक संग छह गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three pistols, one pistol, six arrested with a gun
आजमगढ़। कंधरापुर पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार की शाम दो बाइक सवार छह बदमाशों को गणपति बाजार के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन पिस्टल, एक तमंचा व एक बंदूक के साथ ही कारतूस व दो बाइक बरामद हुई है। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से ये बदमाश शहर की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिलरियागंज की तरफ से दो बाइक सवार आधा दर्जन बदमाश शहर की तरफ आ रहे है। इनके पास अवैध असलहे भी है और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे है। इसी दौरान स्वाट टीम भी जुनेगंज चौराहे पर पहुंच गई। कुछ ही देर बाद दो बाइक सवार छह बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देख बदमाशों ने फायर शुरू कर दिया। खुद को बचाते हुए पुलिस ने तीनों बदमाशो सत्य प्रकाश निवासी ग्राम बेला थाना मेहनाजपुर, दीपक यादव निवासी ग्राम लमुआखुर्द थाना देवगांव, उदय श्याम विश्वकर्मा निवासी सिधौना थाना मेहनाजपुर को एक तमंचा, दो पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस व एक बाइक के साथ पकड़ लिया। कुछ ही देर बाद दूसरी बाइक सवार तीन युवक आते दिखे। वे भी पुलिस टीम को देख बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया लेकिन अनियंत्रित होकर पलट गए। पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। दूसरी बाइक से राजकुमार निवासी ग्राम रामनगर थाना मेहनाजपुर, अमित चौहान निवासी ग्राम नोनीपुर थाना मेहनाजपुर व संतोष कुमार निवासी ग्राम चिवटरहरा थाना मेहनाजपुर को पकड़ा इनके पास से पुलिस ने एक अदद पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक बंदूक व एक बाइक बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed