फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   three people arrested with alcohol

दस लाख की शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 17 Aug 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
three people arrested with alcohol
आजमगढ़। सिधारी पुलिस ने शनिवार की शाम मूसेपुर मुहल्ले में महीनों से किराए के मकान में शराब की फैक्ट्री चला रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में पुलिस ने दस लाख रुपये मूल्य की शराब और उपकरण भी जब्त किए हैं। हालांकि पुलिस के छापे की सूचना पहले मिल जाने से सरगना फरार हो गया।
विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस लाइन परिसर में रविवार को एएसपी नगर विनोद कुमार ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजेश गुप्ता जहानागंज थाने के रामपुर गांव का, संजय गुप्ता सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव का और विनोद गुप्ता भी इसी गांव का रहने वाला है। गिरोह का सरगना प्रदीप यादव बिलरियागंज थाना क्षेत्र का निवासी है। उसकी तलाश की जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान छेड़ा गया है। इसी के तहत सिधारी एसओ रामनरेश यादव को मुखबिर के जरिये मूसेपुर मुहल्ले में शराब फैक्ट्री संचालित करने की सूचना मिली। उन्होंने सीओ नगर डा. केके सरोज को जानकारी दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह के साथ पुलिस ने मूसेपुर मुहल्ले में स्थित एक हाते में छापेमारी की। इस दौरान वहां से 21 पेटी अंग्रेजी शराब (31 शीशी अरुणांचल प्रदेश और 449 शीशी यूपी की बनी), 400 लीटर देशी शराब, 14 हजार 40 शीशियां प्लास्टिक की, मोनोग्राम, रैपर और ढक्कन आदि करीब 10 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि जिस हाते से शराब बरामद की गई, उसे विनोद गुप्ता ने किराए पर लिया था। पकड़े गए लोग देशी से शराब की पैकिंग करके आजमगढ़ सहित आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। एसपी आकाश कुलहरि ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed