फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three miscreants injured by police bullets in two encounters, another arrested

Azamgarh News: दो मुठभेड़ में तीन बदमाश पुलिस की गोली से घायल, एक अन्य गिरफ्तार

Sat, 18 Nov 2023 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants injured by police bullets in two encounters, another arrested
शहर कोतवाली व मुबारकपुर थाना क्षेत्रों में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन शातिर अपराधी घायल हुए तो वहीं एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली में घायल दो बदमाश अपने दोस्त की हत्या में वांछित थे तो वहीं मुबारकपुर में घायल बदमाश व पकड़ गया उसका साथी गौ तस्करी में संलिप्त थे और 25-25 हजार के इनामी थे। पुलिस की गोली से घायल तीनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहली मुठभेड़ शहर कोतवाली के मनचोभा गांव की तरफ गए सिक्स लेन सर्विस लेन पर हुई। शहर कोतवाली पुलिस शुक्रवार की रात हाफिजपुर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश बाइक से मनचोभा सर्विस लेन से गुजरने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर में बाइक सवार दो बदमाश आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो फायर झोंक दिए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी और दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। एक की पहचान मो. आमिर व दूसरे की अंकुश यादव के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व तमसा में सूरज नाम के युवक की लाश मिली थी। उसकी हत्या दोनों ने मिल कर की थी और लाश तमसा में फेंक दिया था। मो. आमिर ने बताया कि सूरज उसका दोस्त था लेकिन उसकी बहन पर उसकी गंदी नजर थी, जिसके चलते उसकी हत्या अंकुश के साथ मिल कर की। दूसरी मुठभेड़ मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के गोंछा पुलिया पर शनिवार की सुबह हुई। इसमें शातिर गौ तस्कर सलीम नट पुलिस की गोली से घायल हुआ। वहीं उसका साथी संदीप गुप्ता को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर एसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। दोनों मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल तीनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा कारतूस, चाकू व बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed