फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three including woman died due to lightning

बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत

Tue, 28 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three including woman died due to lightning
कई दिनों से बन-बिगड़ रहे बादलों के मिजाज ने सोमवार की सुबह शहर के साथ ही कई ग्रामीणांचल में भी जम कर बरसे। लगभग एक घंटे हुई बरसात के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत भी हो गई।
विज्ञापन

लाटघाट संवाददाता के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के लुचुई गांव निवासिनी बिफाई देवी (58) पत्नी सामूराम सोमवार को गांव स्थित ट्यूबवेल पर बैठी थी। इसी दौरान बिजली गिरी और उसकी चपेट में आकर बिफाई देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव की ही रहने वाली अनुपमा (12) पुत्री दिनेश बेहोश हो गई। जानकारी होते ही ग्रामीण दोनों को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने बिफाई को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दिया। जिस पर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। निजामाबाद/सरायमीर संवाददाता के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के परवेजपुर गांव में बिजली की चपेट में आकर जगदीश (28) पुत्र कन्हैया निवासी खंडवारी थाना सरायमीर की मौत हो गई। घटना के समय वह रिश्तेदारी में जा रहा था। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर वह पूरी तरह से झुलस गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। फूलपुर संवाददाता के अनुसार नियाउज गांव निवासी वीरचंद (22) पुत्र गुलाब सोमवार को दिन में साढ़े बाहर बजे घर के सामने ही आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो भाई व तीन बहन बताए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed