फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three including SP's Ramakant filed nomination, due to late BJP candidate had to return

आजमगढ़: सपा के रमाकांत समेत तीन ने दाखिल किया नामांकन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में भाजपा प्रत्याशी हो गए लेट, नहीं कर सके नामांकन

Fri, 11 Feb 2022 08:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Feb 2022 08:36 PM IST
सार

कुल 44 लोगों ने 83 सेटों में नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन के पहले दिन बृहस्पतिवार को 67 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी और एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था।

विज्ञापन
Three including SP's Ramakant filed nomination, due to late BJP candidate had to return
फूलपुर-पवई से सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव और निजामाबाद से भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव ने नामांकन किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को फूलपुर-पवई से सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव और निजामाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा के गोपालपुर से प्रत्याशी सत्येंद्र राय को भी शुक्रवार को नामांकन करना था। उन्होंने नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त पूछा था। इसी कारण घर से निकलने में देरी हो गई।

विज्ञापन


तीन बजे के बाद वे भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे। समय बीतने के कारण मजिस्ट्रेट ने उन्हें बैरिकेडिंग के पास ही रोक दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने एडीएम प्रशासन को फोन किया तो वे अंदर तो गए लेकिन आरओ ने उनका नामांकन स्वीकार नहीं किया। इसके कारण उन्हें बिना नामांकन किए लौटना पड़ा। 

विज्ञापन

वहीं सर्व समाज जनता पार्टी के फूलपुर पवई से प्रत्याशी प्रदीप ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कुल 44 लोगों ने 83 सेटों में नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन के पहले दिन बृहस्पतिवार को 67 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी और एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को कुल 44 लोगों ने 83 सेटों में नामांकन पत्र खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed