फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three dozen members of the Abu Bakr support

तीन दर्जन सदस्यों का अबू बकर को समर्थन

Tue, 29 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 29 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three dozen members of the Abu Bakr support
बहुजन समाज पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की बैठक सोमवार को नगर के हरबंशपुर स्थित पालीवाल गेस्ट हाउस में हुई। इसमें तीन दर्जन जिला पंचायत सदस्यों ने अबू बकर उर्फ बाबा पठान को अपनी ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन



सदस्यों ने कहा कि हम सभी सदस्य तीन दर्जन से अधिक की संख्या में हैं। इतनी ही संख्या में दूसरे पंचायत सदस्य भी हमारे संपर्क में हैं। इस कारण हम सभी मिलकर अन्य सदस्यों को अपने पक्ष में सक्षम हैं। इससे स्पष्ट है कि हम लोगों द्वारा प्रस्तावित प्रत्याशी ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीतेगा।
विज्ञापन



सदस्यों ने सर्वसम्मति से अबू बकर उर्फ बाबा पठान को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समर्थन दिया। सदस्यों ने कहा कि सपा की वर्तमान सरकार अराजकता के भरोसे चल रही है। चुनाव में भी अपने पक्ष के सदस्यों को जिताने के लिए जी तोड़ प्रयास किया लेकिन जनता ने हम लोगों को सरकार के विरुद्घ चुनकर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में नवनिर्वाचित सदस्यों ने अबू बकर उर्फ बाबा पठान को फूलमालाओं से लादकर समर्थन का एलान किया। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने कहा कि अभी शीर्ष नेतृत्व से हमें इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिला है।



यह नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों की बैठक थी। जल्द ही हमारी बैठक होने वाली है, हम उसमें इस प्रस्ताव को रखेंगे। उसके बाद जो फैसला होगा, घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed