{"_id":"614cbe4e8ebc3e0a28379811","slug":"three-day-modi-fair-and-exhibition-inaugurated-azamgarh-news-vns613324599","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय मोदी मेले और प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय मोदी मेले और प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के अंबेडकर पार्क में मोदी मेला और प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह उक्त मेले और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह उपस्थित रहे। मेले और प्रदर्शनी के शुभारंभ से पहले पदाधिकारियों ने बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उनके द्वारा गरीबों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं शुरू की जा रही है। जिसका फायदा समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, हरिबंश मिश्रा, अजय सिंह, बंटी राय आदि उपस्थित थे।