फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three bonded laborers rescued after raiding

छापा मारकर मुक्त कराए गए तीन बंधुआ मजदूर

Wed, 13 Apr 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three bonded laborers rescued after raiding
सगड़ी। तहसील सगड़ी के भैरोपुर चरौवा गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर श्रम विभाग और एसडीएम सगड़ी की संयुक्त छापामारी में तीन बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया गया। साथ ही उनका मेडिकल कराते हुए भट्टा मालिक पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देश दिए। श्रमिक छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र के भैरोपुर चरौवा गांव में स्थित ईंट-भट्ठे मालिक द्वारा तीन मजदूरों पर दबाव बनाकर काम लिया जा रहा है। शिकातय को एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने गंभीरता से लिया और प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत के साथ प्रिया ईट उद्योग के नाम से संचालित ईंट-भट्ठे पर मंगलवार को छापेमारी की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के रहने वाले तीन मजदूर मिले। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि ईट भट्ठा उद्योग पर बंधुआ मजदूरी कराई जा रही है जिस पर छापेमारी की गई तो तीन मजदूर बरामद किए गए। छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उनका मेडिकल परीक्षण कराकर उनके घर भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। भट्ठा मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed