फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three arrested including husband for shooting woman

महिला को गोली मारने के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 20 Jan 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including husband for shooting woman
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बगहीडाढ़ गांव के पास शनिवार महिला को गोली मार दी गई थी। महिला को गोली उसके पति ने ही शूटरों को सुपारी देकर कराई थी। एक तीर से कई निशाना लगाते हुए पति ने पत्नी को रास्ते से हटाने व पड़ोसियों को पत्नी की हत्या में फंसाने की योजना बनायी थी। बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने पति और दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने घटना क्रम का खुलासा करते हुए बताया कि मुबारकपुर थाना के पुरूषोत्तमपुर गांव निवासी डॉ. राहुल ने शनिवार को अपनी पत्नी रीना देवी को बगहीडाढ़ बुलाया था। वहां से वह उसे लेकर दवा दिलाने जाने वाला था। पत्नी के पहुंचने पर वह अपनी कार से उतरा और लघु शंका करने की बात कह कर सड़क किनारेे खेत में चला गया। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और रीना को गोली मार कर जीयनपुर की तरफ फरार हो गए। इस मामले में राहुल ने विजय वर्मा व श्रवण वर्मा को नामजद किया था। पुलिस को विवेचना के दौरान बुधवार को सूचना मिली कि महिला को गोली मारने वाले बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पास हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां महिला का पति डॉ. राहुल, धर्मेंद्र व जुगुनू आपस में मंत्रणा कर रहे थे। उनके पास से तमंचा, कारतूस और 20 हजार रुपये बरामद किए गए। तीनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो साजिश खुल गई। राहुल अजमतगढ़ में क्लीनिक चलाता है जहां उसका एक लड़की से उसका प्रेम संबंध हो गया था। पत्नी रीना को रास्ते से हटाने के लिए उसने पड़ोसी से विवाद का फायदा उठाने की योजना बनाई। धर्मेद्र व जुुगुनू को एक लाख रुपये की सुपारी देकर पत्नी की हत्या और उसके आरोप में पड़ोसियों को फंसाने की साजिश रची।
विज्ञापन

धर्मेंद्र है हिस्ट्रीशीटर, पुलिस को मिला 25 हजार इनाम
आजमगढ़। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि महिला को गोली मारने के आरोप में पकड़ा गया शूटर धर्मेंद्र हिस्ट्रशीटर है। उसकी जीयनपुर कोतवाली में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उस पर 18 से ज्यादा मुकदमे हैं। पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी और मामले के खुलासे करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed