नर्सिंग होम में युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में डॉक्टर सहित तीन गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के लालगंज कस्बा स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज कराने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में नर्सिंग होम का डॉक्टर समेत उसे दो सहयोगी हैं।
बता दें कि चार दिन पूर्व महिला अपनी बेटी को इलाज के लिए लालगंज कस्बा स्थित नर्सिंग होम में लेकर आई थी। यहां डॉक्टर ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ उसकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने रात में ही डॉयल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया।
इसके बाद अगले दिन थाने पर दिन भर पंचायत होती रही। इसमें कोतवाल और सीओ पर मामले में समझौता कराने का आरोप भी है। पुलिस के ढुलमुल रवैये को देखते हुए पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर दी। इसके बाद देवगांव कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
रविवार को पुलिस ने आरोपी नर्सिंग होम के डॉ. दिनेश कुमार निवासी बनावे थाना गंभीरपुर के साथ ही उसके दो सहयोगी रवि कुमार निवासी खमौरा थाना सराय ख्वाजा जौनपुर और श्रीकांत निवासी राजेपुर थाना गंभीरपुर को मसीरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त घटना से इंकार कर रहे हैं।