फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three arrested in murder case of newly married woman

नव विवाहिता की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

Wed, 26 May 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in murder case of newly married woman
दहेज हत्या मामले में जहानागंज पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में 10 दिन पूर्व ही व्याह कर आई महिला अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली। सूचना पर भाई चंदन पांडेय पुत्र स्व. अखिलेश पांडेय निवासी पांडेयपुर थाना गढ़वार जिला बलिया मौके पर पहुंचा और बहन के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चंदन पांडेय ने अपनी बहन रिचा पांडेय का विवाह 14 मई को जहानागंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी शशिकांत से किया था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 23 की रात में बहन के घर से सूचना दी गई कि उसकी बहन ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। मृतका के भाई चंदन पांडेय ने पुलिस को घटना की सूचना देने के साथ ही पति शशिकांत पांडेय, ससुर दीनदयाल पांडेय, सास सविता पांडेय, ननद तन्नु पांडेय, देवर नितेत पांडेय के खिलाफ जहानागंज थाने में नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही पति शशिकांत, ससुर दीनदयाल व सास सविता को मंगलवार की सुबह भुजही तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed