फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three arrested for making money by cloning thumb print

अंगूठे के निशान का क्लोन तैयार कर पैसा उड़ाने वाले तीन गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2020 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for making money by cloning thumb print
आजमगढ़। सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर गांव में पहुंच कर आधार कार्ड की कापी व अंगूठे के निशान लेकर उसका क्लोन तैयार कर खाते से पैसा उड़ाने वाले गिरोह के तीन सदस्य बृहस्पतिवार को पुलिस के हत्थे चढ़े। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के पिथौरपुर गांव निवासी अनमोल सिंह ने खाते से तीन बार में दस-दस हजार कर तीस हजार रुपये गायब होने की शिकायत की थी। पैसे की निकासी आधार कार्ड के माध्यम से की गई थी। केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच की गई तो पता चला कि पैसे की निकासी बायोमैट्रिक क्लोनिंग के माध्यम से की गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने देवईत बाजार से बायोमैट्रिक क्लोनिंग कर पैसा निकालने वाले तीन अभियुक्त सोनू पटेल व चंद्रशेखर पटेल निवासी भूसवल पोखरा थाना रौनापार और जयहिंद यादव निवासी रशीदाबाद थाना जीयनपुर को देवईत बाजार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे किसी सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर गांव में जाते हैं और आधार कार्ड की प्रति के साथ ही अंगूठे का निशान ले लेते हैं। इसके बाद उसका क्लोन तैयार कर सांठ-गांठ वाले ग्राहक सेवा केंद्र से खाते से पैसा निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed