फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three accused arrested for celebratory firing during jaimala ceremony at wedding, pistol recovered

Azamgarh News: शादी में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Sun, 27 Apr 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for celebratory firing during jaimala ceremony at wedding, pistol recovered
आजमगढ़। दीदारगंज थाने की पुलिस ने शनिवार को शादी समारोह में जयमाल के दौरान अवैध पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने और मना करने पर एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने वाले तीन आराेपियों को भांदो मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश प्रजापति, अनिल राजभर और अंकुश यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल 2025 को दरियापुर गांव निवासी जगदीश यादव ने थाने में शिकायत दर्ज की कि 24-25 अप्रैल की रात उनके गांव में एक बारात के दौरान जयमाल के समय, रात करीब एक बजे, बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव निवासी राकेश प्रजापति, महुजा नेवादा गांव निवासी अनिल राजभर व दीदारगंज थाना क्षेत्र के निकासीपुर गांव निवासी अंकुश यादव ने अवैध असलहों से बारी-बारी फायरिंग शुरू कर दी। जब जगदीश यादव के बेटे ने उन्हें फायरिंग करने से मना किया तो आरोपियों ने उस पर गोली चला दी, जिससे वह हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। इस घटना के आधार पर थाना दीदारगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed