{"_id":"61cb5b31bf72547bbd2f109d","slug":"this-time-the-examination-centers-will-be-made-on-the-basis-of-merit-there-will-be-geo-tagging-azamgarh-news-vns6305416159","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार मेरिट के आधार पर बनेंगे परीक्षा केंद्र, होगी जिओ टैगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार मेरिट के आधार पर बनेंगे परीक्षा केंद्र, होगी जिओ टैगिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जल्द ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो जाएगा। बोर्ड के निर्देशानुसार इस बार स्कूल में हर पहलू पर व्यवस्थाओं को देख ही परीक्षा केंद्र तय होने हैं। जिले स्तर से कुछ स्कूलों के सत्यापन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। वहीं अन्य परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। जिसके जल्द पूरे होने की उम्मीद है।इस व्यवस्था से आरोप-प्रत्यारोप पर पूर्ण रूप से विराम लगेगा।
बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र इस बार जियो टैगिंग के साथ ही मैरिट के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे। आनलाइन प्रक्रिया के तहत ही केंद्र निर्धारण होगा। विभागीय अधिकारियों द्वारा राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की ब्लाकवार समिति का गठन किया है। यह समिति परिषद द्वारा विकसित मोबाइल एप को अपने एंड्रायड फोन में डाउनलोड कर आवंटित विद्यालयों का दौरा करेंगे। वहीं से जियो लोकेशन अपलोड करेंगे। स्कूल में मौजूद सुविधाओं और टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही विद्यालयों को नंबर मिलेंगे। रैंकिग में जिसके नंबर अच्छे होंगे, परीक्षा केंद्र बनने में उन्हीं को वरीयता मिलेगी।
इंटरमीडिएट स्तर का स्कूल होने पर 20 अंक और केवल हाईस्कूल होने पर 10 अंक मिलेंगे। विद्यालय श्रेणी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय को 50 अंक, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय को 30 अंक और वित्तविहीन विद्यालयों को 10 अंक मिलेंगे। सीसीटीवी पर 10, वर्ष 2020 में परीक्षा केंद्र बने होने वाले विद्यालय 20 अंक प्राप्त करने के हकदार होंगे। इसके अलावा वर्ष 2020 की हाईस्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक रिजल्ट वाले 10 व इंटरमीडिएट में 90 प्रतिशत रिजल्ट वालों को 10 नंबर तय किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाना है समय-समय पर वहां टीम जाकर जायजा ले रही है।