{"_id":"328a643049ee98363ca00a870eba319b","slug":"this-time-not-in-heat-power-sataagi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी गर्मी में नहीं सताएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी गर्मी में नहीं सताएगी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार की योजना घरेलू ऊर्जा दक्षता लाईटिंग कार्यक्रम के तहत शनिवार को सिधारी हाइडिल परिसर में ऊर्जा राज्यमंत्री वसीम अहमद द्वारा एलईडी होम लाइटिंग योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने पांच उभोक्ताओं में एलईडी बल्ब का वितरण किया।
उन्होंने कहा कि इस बार लोगों को गर्मी में बिजली कटौती से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि बिजली विभाग मेरे घर जैसा है क्योंकि स्पोर्ट्स कोटे के तहत मैंने इस विभाग में छह महीने तक नौकरी की है। आजमगढ़ नगर क्षेत्र में बहुत दिनों से 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण का पैसा आकर पड़ा हुआ है लेकिन जमीन न मिलने के कारण यह अभी तक बन नहीं पाया।
इसके लिए जमीन की तलाश कर ली गई है। पांच सौ एमवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। जो आगरा और लखनऊ के बाद आजमगढ़ में तीसरा होगा। इसके लगने के बाद जनपद की आबादी चाहे कितनी भी बढ़े तीस वर्षों तक विद्युत की कोई समस्या नहीं होगी। इस बार गर्मी में बिजली के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। आने वाली तक ग्रामीण जनता को 16 से 18 घंटे और शहरी उपभोक्ताओं को 22 से 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने सभी लोगों से एलईडी बल्ब का उपयोग कर ऊर्जा की बचत करने का आह्वान किया। मुख्य अभियंता पीपी सिंह ने कहा कि एलईडी बल्ब लगने से काफी ऊर्जा की बचत होगी। तीन साल में अगर यह बल्ब खराब होता है तो उपभोक्ता किसी भी काउंटर पर जाकर इसे एक्सचेंज कर सकता है। यह बल्ब दो किलोवाट के उपभोक्ता को पांच और इससे ऊपर की क्षमता वाले उपभोक्तओं को 10 बल्ब प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जगह-जगह स्टाल लगाकर इसका वितरण किया जाएगा। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता डीके सिंह, अधीक्षण अभियंता मऊ मनीष अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रथम एसके पांडेय, अधिशासी अभियंता वर्कशाप एके सिंह, अधिशासी अभियंता स्टोर बीडी सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी ने किया।