फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   thieves stole jewelry worth 70 lakh rupees family members uncontrollably forensic team arrived at scene

UP: सोते रह घरवाले...सात घंटे में 70 लाख के आभूषण ले गए चोर, फूट-फूट कर रोए परिजन; पहुंची पुलिस-फोरेंसिक टीम

Wed, 14 Jan 2026 07:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 07:26 PM IST
सार

Azamgarh News: जिले में इतनी बड़ी चोरी की जानकारी मिलते ही अतरौलिया थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करने पहुंच गई। परिजन बिलख रहे थे। उनका कहना था कि चोर जिंदगी भर की कमाई उठा ले गए।

विज्ञापन
thieves stole jewelry worth 70 lakh rupees family members uncontrollably forensic team arrived at scene
लाखों की चोरी के बाद बिलखती महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime News: आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के जोगीपुर गांव में बुधवार की सुबह बड़ी चोरी की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 70 से 75 लाख रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जोगीपुर निवासी शैलेंद्र तिवारी के घर मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोर पीछे की खिड़की तोड़कर घर में घुसे और उस कमरे को निशाना बनाया, जहां परिवार के कीमती जेवरात और नकदी रखी हुई थी। चोरों ने लगभग 70 लाख रुपये के जेवरात और करीब 40 हजार रुपये नकद सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना के समय परिवार के सभी सदस्य रात का भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। सुबह करीब चार बजे जब शैलेंद्र तिवारी की नींद खुली और वे ब्रश लेने कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने खिड़की टूटी हुई देखी और कमरे से सारा सामान गायब पाया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed