फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves reached Baroda UP Bank locker by breaking locks in azamgarh

Azamgarh: ताले तोड़कर बड़ौदा यूपी बैंक के लॉकर तक पहुंचे चोर, रुपये नहीं मिले तो गुस्से में की तोड़फोड़

Mon, 24 Apr 2023 02:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Apr 2023 02:57 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के खोजौली बाजार स्थित बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा में बीती रात चोरों ने धावा बोला। ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे। आलमारी और दो कमरों का ताला तोड़ कर रुपयों की तलाश की। 

विज्ञापन
Thieves reached Baroda UP Bank locker by breaking locks in azamgarh
बड़ौदा यूपी बैंक में चोरी का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के खोजौली बाजार स्थित बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा में बीती रात चोरों ने धावा बोला। ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे। आलमारी और दो कमरों का ताला तोड़ कर रुपयों की तलाश की। रुपये नहीं मिलने पर गुस्से में सीसी टीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाया। साथ ही वहां रखें सामानों इधर से उधर पटक दिया। चोर खाली हाथ ही बैरंग लौट गए। सोमवार सुबह बैंक कर्मी पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। 

विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के खोजौली बाजार में यूपी बड़ौदा बैंक की हाजीपुर शाखा है। रविवार रात अज्ञात चोर बैंक की एक दीवार में सेंध काट कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने अंदर रखे आलमारी व दो अन्य कमरों का भी ताला चटका कर रुपयों की तलाश किया। रुपये नहीं मिले तो सीसीटीवी कैमरे का तार काटा, बैटरी गिराई और आलमारी भी तोड़ दी।

विज्ञापन

सोमवार  सुबह बैंक का सफाईकर्मी जब पहुंचा तो अंदर का हाल देख कर सन्न रह गया। उसने तत्काल सूचना शाखा प्रबंधक हिमांशु राज को दिया। शाखा प्रबंधक ने घटना से रौनापार पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

एसओ रौनापार ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक शाखा प्रबंधक की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed