फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves blew cash and goods worth lakhs from readymade shop

रेडिमेड की दुकान से चोरों ने उड़ाया लाखों की नकदी व सामान

Tue, 13 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Thieves blew cash and goods worth lakhs from readymade shop
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाजार स्थित रेडिमेड की दुकान में सोमवार की देर रात घुसे चोरों ने लाखों की नकदी व सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है।
विज्ञापन

फुलवरिया बाजार निवासी फैजान अहमद पुत्र अकबाल अहमद घर से कुछ ही दूरी पर रेडिमेड कपड़ों की दुकान खोल रखा है। वह कई बैंकों की फ्रेंचाइजी (ग्राहक सेवा केंद्र) भी ले रखा है। रोज की भांति सोमवार को वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में अज्ञात चोर दुकान के पीछे स्थित रोशनदान से अंदर घुसे और फिर लकड़ी के दो दरवाजों को तोड़ कर दुकान में पहुंच गए। इसके बाद चोरों ने आराम से पूरे दुकान को खंगाला और जगह-जगह रखे कुल 1.80 हजार रुपये नकद के अलावा लगभग 50 हजार कीमत के रेडिमेड कपड़े आदि लेकर लेकर चंपत हो गए। मंगलवार की सुबह फैजान दुकान खोला तो अंदर का हाल देखकर कर भौचक रह गया। दुकान के पीछे स्थित लकड़ी के दो दरवाजे टूटे हुए थे और लोहे के दरवाजे के ऊपर लगा रोशनदान भी टूूटा हुआ था। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना यूपी 112 पर दिया। इसके साथ ही थाने पर पहुंच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित के अनुसार चोर 1.80 लाख नकदी के साथ ही 50 हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिए है। एसओ श्री प्रकाश ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed