फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be route diversion on Chhath Puja.

Azamgarh News: छठ पूजा पर रूट डायवर्जन रहेगा

Sun, 26 Oct 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
There will be route diversion on Chhath Puja.
आजमगढ़। छठ पूजा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है। एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी ने बताया कि 27 अक्तूबर यानी सोमवार को दिन में दो बजे से रात 10 बजे तक और 28 अक्तूबर यानी मंगलवार की भोर में दो बजे से सुबह नौ बजे तक शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान भारी और हल्के वाहनों की आवाजाही निर्धारित मार्गों से ही होगी।
विज्ञापन

एसपी यातायात ने बताया कि वाराणसी-जौनपुर की ओर से आने वाले ट्रक और डीसीएम, जिन्हें अयोध्या, अंबेडकरनगर या गोरखपुर जाना रहेगा, वे बेलइसा चौराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा, विश्वकर्मा मंदिर तिराहा, सुखदेव पहलवान तिराहा, नरौली तिराहा, सिधारी हाइडिल चौराहा, सिधारी चौराहा होते हुए बैठौली से हाफिजपुर मार्ग से गुजरेंगे। वहीं गाजीपुर की दिशा से आने वाले वाहन छतवारा बाजार चौराहा, सिधारी हाइडिल चौराहा, बैठौली तिराहा, हाफिजपुर चौराहा होते हुए भंवरनाथ चौराहा मार्ग से जाएंगे। गाजीपुर से वाराणसी, जौनपुर या प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहन छतवारा बाजार चौराहा, हुसैनगंज तिराहा, बेलइसा चौराहा मार्ग का प्रयोग करेंगे। जबकि अयोध्या और अंबेडकरनगर की दिशा से आने वाले वाहन जिन्हें प्रयागराज, वाराणसी या मऊ जाना है, वे भंवरनाथ चौराहा, जुनेदगंज, हाफिजपुर और बैठौली मार्ग से गुजरेंगे।
विज्ञापन

मुख्य चौक व आसपास के मार्गों पर पूर्ण प्रतिबंध
आजमगढ़। छठ पर्व के दौरान पुरानी जेल तिराहा से शंकर जी तिराहा मातबरगंज मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इसी तरह शंकर जी तिराहा से मुख्य चौक, पहाड़पुर तिराहा से मुख्य चौक, पांडेय बाजार चौराहा से पुरानी सब्जी मंडी चौराहा तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा जामा मस्जिद तिराहा से पुरानी सब्जी मंडी, कोट मोहल्ला चौराहा से तकिया, दलालघाट तिराहा से पुरानी कोतवाली और कालीनगंज तिराहा से मुख्य चौक व हर्रा की चुंगी मार्ग पर भी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed