फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was a fight between two groups over playing DJ, seven people were injured

Azamgarh News: डीजे बजाने को लेकर दो वर्ग के बीच चले लाठी-डंडे, सात लोग घायल

Tue, 03 Jun 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
There was a fight between two groups over playing DJ, seven people were injured
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव में मंगलवार की शाम डीजे बजाने को लेकर दो वर्गों में झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट की इस घटना में करीब सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं, दो वर्गों के बीच हुए विवाद को लेकर प्रशासन ने वहां पर थाने की पुलिस के साथ ही पीएसी लगा दी है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासी बरखू के पुत्र राकेश कन्नौजिया की शादी मंगलवार को थी। शाम के समय परिजन डीजे बाजते हुए घर से कुछ दूरी पर लावा लेने गए थे। तभी एक वर्ग के कुछ लोगों ने बीमारी का हवाला देते हुए डीजे की आवाज कम करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। एक पक्ष से संजना (17), अंगेश (22), संदीप (27), रंजना (19), अनीता (40), रितेश (20) व गोविंदा (25) घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां तनाव को देखते हुए उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही एसएसपी हेमराज मीना ने वहां पीएसी तैनात की। हालांकि स्थिति सामान्य हो चुकी है। मुबारकपुर थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि मामला शांत हो गया है। पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed