फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was a fight between both the parties in front of the investigation team

Azamgarh News: जांच टीम के सामने ही हुई दोनों पक्षों में मारपीट

Thu, 21 Aug 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
There was a fight between both the parties in front of the investigation team
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मईखरगपुर में प्रधानी चुनावी रंजिश में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। यह घटना उस समय हुई जब एक पक्ष की शिकायत पर जांच टीम गांव में जांच करने के लिए पहुंची। जांच टीम के समक्ष ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित अजय राय ने थानाध्यक्ष गंभीरपुर को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि ग्राम सभा के ही अशुतोष राय, नवीन राय, पीयूष राय और अभिषेक राय दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं। इन सभी ने प्रधानी रंजिश के चलते अजय राय और उनके परिवार पर हमला किया। मारपीट में उनके भाई संजय राय और पंकज राय को भी गंभीर चोटें आईं। वहीं, पीड़ित का चश्मा तोड़कर आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया गया। यह पूरी घटना गांव के लोगों ने देखी और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मामला थाना गंभीरपुर के ग्राम मईखरगपुर का है। प्रधान की जांच करने शिकायतकर्ता की एप्लीकेशन पर जांच टीम गांव पहुंची थी। जांच के दौरान शिकायतकर्ता पक्ष ने प्रधान पक्ष के लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस पर विरोध हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गंभीरपुर थाना पुलिस ने अशुतोष राय, नवीन राय, पीयूष राय और अभिषेक राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पीड़ित पक्ष के आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed