{"_id":"263bc83e638c232607d3efc4af772111","slug":"there-mnbdhon-gangrep-made-by-mms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप कर मनबढ़ों ने बना लिया एमएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप कर मनबढ़ों ने बना लिया एमएमएस
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले दो सगे भाई अपने ही गांव की रहने वाली एक नवविवाहिता से करीब एक माह पूर्व खेत में गैंगरेप करने के बाद एमएमएस बना लिए। अब उसे सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए उसका शोषण कर रहे हैं। एक माह से उनकी प्रताड़ना झेल रही नवविवाहिता ने दो दिन पूर्व अपने पति को सारी बात बताते हुए थाने में शिकायत की लेकिन एसओ ने डांटकर भगा दिया। लाचार महिला सोमवार को अपने जेठ और जेठानी के साथ एसपी से मिली। एसपी ने जांचकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
पीड़िता करीब दो माह पूर्व शादी के बाद ससुराल आई। महिला का जेठ पूना में रहता है। जबकि पति सुल्तानपुर जिले में कोई काम करता है। महिला घर पर अपनी बूढ़ी सास और जेठानी के साथ रहती है। पीड़िता के अनुसार, करीब एक माह पूर्व उसके पेट में तेज दर्द होने पर वह शौच के लिए खेत में गई थी। इस दौरान उसके पड़ोसी का बेटा अपने छोटे भाई के साथ खेत में पहुंच गया। दोनों भाई महिला को अकेला देख उससे दुष्कर्म किए। इस दौरान वे मोबाइल से वीडियो क्लिप भी तैयार कर लिए। मनबढ़ों ने महिला को धमकी दी कि शोर मचाई तो क्लिप सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इसका भय दिखाते हुए दोनों भाई उसे रात को भी घर से बाहर बुलाते थे।
शादी टूटने के भय से पीड़िता उनकी हवस का शिकार बनती गई। इसी बीच, 13 मार्च को महिला का पति सुल्तानपुर से घर लौटा तो वह अपनी पीड़ा बताई। पति-पत्नी 14 मार्च को अहरौला थाने पहुंचकर शिकायत किए। उनका आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के बजाय डांटकर भगा दी। दूसरी तरफ, मनबढ़ों को जब थाने में शिकायत करने की बात पता चली तो वे घरवालों को जान से मारने की धमकी देने लगे। घटना की जानकारी होने पर रविवार को महिला का जेठ भी पूना से भागकर घर पहुंचा। सोमवार को जेठ, जेठानी के साथ पीड़ित एसपी से शिकायत की। एसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि महिला को मेडिकल मुआयना के लिए भेजवा दिया गया है। उसने घटना की शिकायत तो की है लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं पेश की है। प्रत्येक बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई का आदेश सीओ बूढ़नपुर को दिया गया है।