फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There is no water in the canals, crops are drying up in the fields

Azamgarh News: नहरों में पानी नहीं, खेतों में सूख रहीं फसलें

Sat, 15 Feb 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
There is no water in the canals, crops are drying up in the fields
आजमगढ़। जनपद में नहर की किसी भी शाखा में पानी नहीं है। उधर तेज पछुआ हवाओं से गेहूं लगे खेतों की नमी गायब हो रही है। किसान पानी के लिए नहरों की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

सिंचाई खंड 32 और खंड 23 की शाखाओं से जनपद में 1.72 लाख हेक्टेयर की सिंचाई होती है। इस बार जिले में 2.36 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोआई हुई है। गेहूं की बालिया भी आने लगी हैं। मौसम में अचानक बदलाव होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। तेज धूप के कारण खेतों की नमी गायब हो रही है। उधर नहरों में बीते 15 दिनों से पानी नहीं है। गेहूं की सिंचाई को लेकर किसान परेशान हैं। शारदा सहायक खंड 32 और खंड 23 के किसी भी शाखा में पानी न होने से फसल प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन किसानों के पास संसाधन है वह तो डीजल खर्च कर गेहूं की सिंचाई कर रहे है लेकिन अन्य किसान पानी के लिए नहरों की तरफ ही टकटकी लगाए बैठे हैं। रानी की सराय, फरिहा, निजामाबाद, कप्तानगंज,महाराजगंज, जहानागंज, आदि क्षेत्रों में नहरों में पानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed