फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There is a lot of discussion about getting the shaved head of the dead body.

सिर कटी लाश की मुंडी मिल जाने की जोरो पर चर्चा

Sat, 19 Nov 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
There is a lot of discussion about getting the shaved head of the dead body.
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में मिली सिर कटी लाश के तह तक पुलिस पहुंच चुकी है। चर्चा तो इस बात की भी है कि पुलिस ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जजऊपुर से लाश का सिर बरामद भी कर लिया है, लेकिन पुलिस फिलहाल सिर मिलने व शिनाख्त होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शनिवार के अंक में सिर कटी लाश की परिजनों द्वारा शिनाख्त करने की खबर शीर्षक सिर कटे शव की शिनाख्त से प्रकाशित किया है। जिसमें अहरौला के इसहाकपुर गांव निवासी केदार प्रजापति ने कुएं से बरामद सिर कटी मिली लाश की पहचान शारीरिक बनावट के आधार पर अपनी पुत्री के रुप में करने का दावा किया है। शुक्रवार की देर शाम पीएम के बाद शव का अंतिम संस्कार भी राजघाट पर कर दिया गया। जिसे मुखाग्नि भी केदार प्रजापति ने दिया और इस दौरान केदार का पुत्र सुनील प्रजापति समेत गांव के कुछ अन्य लोग भी मौजूद रहे। वहीं पुलिस फिलहाल शिनाख्त नहीं होने की बात कह रही है। वहीं शनिवार को कई थानों की फोर्स कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जजऊपुर गांव स्थित हरिजन बस्ती के पास तीन घंटे तक सिर कटी लाश के सिर की तलाश में कांबिग करती नजर आयी। चर्चा तो इस बात की भी है कि सिर कटी लाश का सिर पुलिस ने बरामद कर लिया है। लेकिन जब एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने फिलहाल सिर की बरामदगी होने से इंकार किया। शुक्रवार को एसपी ग्रामीण ने किसी को भी हिरासत में लिए जाने की बात से भी इंकार किया था लेकिन शनिवार अमर उजाला में शिनाख्त की खबर प्रकाशित होने पर एसपी अनुराग आर्य ने चार को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की बात स्वीकार किया है। पुलिस प्रकरण के तह तक पहुंच चुकी है और संभावना है कि अमर उजाला द्वारा शनिवार को प्रकाशित खबर की राह पर ही पुलिस का पूर्ण खुलासा भी सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed