फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There are nine gram panchayats of Sathyav block without secretary

सठियांव ब्लाक की नौ ग्राम पंचायतें हैं सचिव विहीन

Wed, 02 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
There are nine gram panchayats of Sathyav block without secretary
सठियांव। क्षेत्र पंचायत सठियांव की नौ ग्राम पंचायतों में सचिवों की तैनाती नहीं है। ऐसे में इन गांवों के ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल, मृत्यु, जन्म प्रमाणपत्र लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभारी एडीओ पंचायत कैलाश सोनकर का कहना है कि जिले पर प्रस्ताव भेज दिया गया है। आदेश अभी नहीं आया है।
विज्ञापन

सठियांव ब्लॉक की नौ ग्राम पंचायत गुजरपार, रसूलपुर व्यौहरा, सिकठी शाहमुहम्मदपुर, नैठी, बिंदमठिया, सिकंदरपुर, चिउटही, सोनपार व सलारपुर निर्वाचन के बाद से सचिव विहीन हैं। पूर्व में इन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारी शांति शरण सिंह की तैनाती थी। एडीओ पंचायत सुभाष शर्मा से उनसे विवाद हो गया था, जिसके चलते दोनों को सठियांव विकास से स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद से गांव में किसी सचिव की तैनाती नहीं की गई है। लोगों का कहना है पूर्व सचिव द्वारा स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है। जिसके चलते कोई चार्ज लेने को तैयार नहीं है। इस संबंध में प्रभारी एडीओ पंचायत कैलाश सोनकर का कहना है कि सुनने में आ रहा है कि उनके द्वारा जनपद पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं ग्रामीण विनोद, राजेश, सुरेश, प्रदीप आदि का कहना है कि हम लोग परेशान हैं अधिकारी राजनीति में लगे हैं कायदे से विवादित सचिव को यहां नहीं भेजना चाहिए। उनके स्थान पर दूसरे सचिव की तैनाती तत्काल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed