फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Then ten , including social welfare officer at Case

तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी सहित दस पर केस

Thu, 18 Jun 2015 11:56 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Then ten , including social welfare officer at Case
 कप्तानगंज पुलिस ने छात्रवृत्ति घोटाले में तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी सहित दस के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया है। जिम्मेदारों ने सहकारी बैंक कप्तानगंज की शाखा में बैंककर्मियों की मिलीभगत से फर्जी खाता खोलकर लाभार्थियों खाते से सवा करोड़ से अधिक रुपये गबन कर लिया। पुलिस ने यह रिपोर्ट समाज कल्याण अधिकारी की तहरीर पर दर्ज की है।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद सिंह के मुताबिक, 2006 से 2011 में जिला प्रोबेशन, विकलांग कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत विद्यार्थियों को एक करोड़ 24 लाख 54 हजार 789 रुपया की छात्रवृत्ति मिली थी। छात्रवृत्ति हड़पने के लिए जिम्मेदारों ने जिला सहकारी बैंक कप्तानगंज में लाभार्थियों का फर्जी खाता खोलवा लिया। बैंककर्मियों की मिलीभगत से अलग-अलग तिथियों में छात्र-छात्राओं के नाम से छात्रवृत्ति की सभी धनराशि निकाल ली गई। बैंक के बाउचर में भी जमकर हेराफेरी की गई। कुछ छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली तो उन लोगों ने तत्कालीन डीएम रणवीर प्रसाद से शिकायत की। डीएम ने इस मामले की जांच सीडीओ और अर्थसंख्या अधिकारी से कराई। जांच में गोलमाल की कलई खुल गई। रिपोर्ट मिलने के कई महीने बाद अब जाकर बुधवार को थाने में केस दर्ज कराया गया है। इसमें तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी, जिला सहकारी बैंक कप्तानगंज के तत्कालीन शाखा प्रबंधक हरीराम यादव, कंधरापुर थाने के देवरिया गांव निवासी गोविंद, उसकी पत्नी अनिता देवी, इसी गांव के राहुल कुमार, जोलहापुर गांव के बालगोविंद और बस्ती नरायनपुर निवासी रमेश, समाज कल्याण विभाग के छात्रवृत्ति सहायक लिपिक गंगासागर राय, गहनी जगदीशपुर निवासी मनोज पांडेय के खिलाफ गबन का केस दर्ज हुआ है। एसओ कप्तानगंज अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed