फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Theft from four shops of Manikadeeh market

चार दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Mon, 13 Jan 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Theft from four shops of Manikadeeh market
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह बाजार में रविवार की रात चार दुकानों का ताला तोड़कर नगदी सहित लाखों के सामान चुरा लिए गए। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि यह कार सवार चोरों का गिरोह है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली के बहरीपुर गांव निवासी राकेश प्रजापति की जीयनपुर के मनिकाडीह बाजार में किराना और जनरल स्टोर की दुकान है। रविवार की रात चोर उसके दुकान का ताला तोड़कर 16 हजार रुपये नगद और करीब दो लाख रुपये मूल्य का सरसो का तेल, तीन बोरी अरहर की दाल, एक बोरा चने की दाल, एक बोरा चना, एक बोरा मटर की दाल, काजू, बदाम, साबून, बिस्टिक आदि चुरा लिया। इसके बगल में चकलालचंद गांव निवासी विजय गोंड़ की अंडे की दुकान का ताला तोड़कर दो हजार रुपये नगद, गैस सिलेंडर, चूल्हा, दस गत्ता अंडा आदि चुरा लिया। इसके बगल में स्थित मनिकाडीह गांव निवासी धर्मेंद्र चौरयिा के पान की दुकान का ताला तोड़कर पांच सौ रुपये नगद और दो हजार रुपये मूल्य का पान, गुटखा, सिगरेट आदि चुरा लिया। बगल में स्थित सेराजुद्दीन के अंडे की दुकान का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। बाजार में चार दुकानों का ताला तोड़कर चोरी होने से अन्य दुकानदारों में भय और दहशत का माहौल है। कोतवाल जीयनपुर विमलेश मौर्य ने बताया कि कार सवार चोरों का यह कोई गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed